Railway RRB Group D 2018 Mathematics Practice Questions
Railway RRB Group D 2018 Mathematics Practice Questions

RRB Group D Mathematics Question in Hindi

RRB Railway Group D Mathematics Question in Hindi (आरआरबी रेलवे ग्रुप डी सामान्य गणित प्रश्न हिंदी में). Welcome to the www.letsstudytogether.co online Railway RRB Group D section. If you are preparing Railway, RRB ALP and RRB Group D Exams 2018, you will come across a section on “General Mathematics (सामान्य गणित)”. Here we are providing you with “RRB Railway Group D Mathematics Question in Hindi”   based on the latest pattern of your daily practice.

This “RRB Group D Mathematics Question in Hindi (आरआरबी रेलवे समूह डी सामान्य गणित प्रश्न हिंदी में)“ is also important for other Railway exams such as RRB ALP & Technicians Exam 2018.

 Railway Group D Mathematics Question in Hindi | Set-11


 1.यदि गणितीय चिह्न ‘ + ’ का अर्थ ‘ × ’, ‘ – ‘ का अर्थ ‘ + ‘ तथा ‘ × ‘ का अर्थ ‘ – ‘ है, तो 1 × 2 + 6 – 2 + 7 का मान ज्ञात कीजिये।

A.  2

B. -2

C.  3

D. -1

Show Correct Answers

 C. 3

यदि गणितीय चिह्न ‘ + ’ का अर्थ ‘ × ’, ‘ – ‘ का अर्थ ‘ + ‘ तथा ‘ × ‘ का अर्थ ‘ – ‘ है,

तो “1 × 2 + 6 – 2 + 7” को इस रूप में लिखा जा सकता है: 1 – 2 × 6 + 2 × 7

= 1 – 12 + 14

= 15 – 12 = 3

2. दो संख्याओं का म.स.प. 4 एवं उनका ल.स.प. 1224 है| यदि एक संख्या 72 है, तो, दूसरी संख्या क्या है?

A. 64

B. 76

C. 68

D. 58

Show Correct Answers

C. 68

म.स.प.× ल.स.प. = दो संख्याओं का गुणन

दिया गया है, दो संख्याओं का म.स.प. 4 एवं उनका ल.स.प. 1224 है और एक संख्या 72 है|

∴ 4 × 1224 = 72 × संख्या

⇒ संख्या = 68

3.प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित संख्या चुनिए|

5 : 124 : : 8 : ?

A. 65

B. 64

C. 512

D. 511

Show Correct Answers

D. 511

5 : 5 x 5 x 5 -1   =  5 : 125-1 = 5 : 124

इसी प्रकार     8 : 8 x 8 x 8 – 1  =  8 : 512-1 = 8 : 511

4.80 लीटर दूध और पानी के मिश्रण में 10% दूध है, तो इसमें कितना पानी(लीटर में) मिलाया जाना चाहिए, ताकि यह 5% दूध वाला मिश्रण बन जाए?

A. 10

B. 20

C. 40

D. 80

Show Correct Answers

 D. 80

माना कि आवश्यक पानी y लीटर है।

प्रश्न से, प्रारंभ में 80 लीटर में 10% दूध है।

⇒ दूध = 10 × 80/100

⇒ 8 लीटर दूध है।

मिश्रण में पानी मिलाने के बाद 5% दूध के मिश्रण को इस प्रकार लिखा जा सकता है

⇒ (8)/(80 + x) = 5/100

⇒ 800 = 400 + 5x

⇒ x = 80

∴ 5% दूध वाला मिश्रण बनाने के लिए 80 लीटर पानी की आवश्यकता है।

5.एक मैच में, 7 खिलाड़ियों द्वारा बनाये गये रनों का औसत 53 है। यदि 6 खिलाड़ियों द्वारा बनाये गए रन 121, 40, 26, 56, 37 और 48 हैं, तब सातवें खिलाड़ी ने कितने रन बनाये?

A. 26

B. 37

C. 43

D. 48

Show Correct Answers

 C. 43

दिया गया है : 7 खिलाड़ियों द्वारा बनाये गये औसत रन = 53

⇒ खिलाड़ियों द्वारा बनाये गये कुल रन = 53 × 7 = 371

⇒ 6 खिलाड़ियों द्वारा बनाये गये रनों का योग = 121 + 40 + 26 + 56 + 37 + 48 = 328

⇒ सातवें खिलाड़ी द्वारा बनाये गये रन = 371 – 328 = 43

∴ उचित विकल्प 3) है।

6.दो कारखाने के श्रमिक प्रेम और सैम को उनके नियोक्ता द्वारा प्रति सप्ताह कुल 1650 रूपये का भुगतान किया जाता है। यदि प्रेम को, सैम को भुगतान किये जाने वाले राशि का 120% दिया जाता है, तो सैम को प्रति सप्ताह कितना भुगतान किया जाता है?

A. 600 रूपये

B. 750 रूपये

C. 900 रूपये

D. 1050 रूपये

Show Correct Answers

 B. 750 रूपये

माना कि सैम की सप्ताहिक मजदूरी X रूपये है।

इसलिए, प्रेम की सप्ताहिक मजदूरी = x का 120% = 6x/5 रूपये

अब, उनकी कुल मजदूरी 1650 रूपये है।

इसलिए, x + 6x/5 = 1650

⇒ x = 750 रूपये

अत: सैम की सप्ताहिक मजदूरी 750 रूपये है।

7.2 वर्षों के अंतराल में पैदा हुए 5 बच्चों की उम्र का योग 60 वर्ष है। सबसे बड़े बच्चे की उम्र क्या है?

A. 16 वर्ष

B. 8 वर्ष

C. 10 वर्ष

D. 12 वर्ष

Show Correct Answers

A. 16 वर्ष

2 वर्षों के अंतराल में पैदा हुए प्रत्येक 5 बच्चों की उम्र का योग 60 वर्ष है।

माना कि बच्चों की उम्र इस प्रकार है : x, x + 2, x + 4, x + 6, x + 8 वर्ष

अतः हम लिख सकते हैं,

X + (x + 2) + (x + 4) + (x + 6) + (x + 8) = 60

⇒ 5x + 20 = 60

⇒ 5x = 60 – 20 = 40

⇒ x = 40/5 = 8

अतः सबसे बड़े बच्चे की उम्र = 8 + 8 = 16 वर्ष

8.ऐसी सबसे छोटी संख्या बताओ जो 4 अंको की सबसे बड़ी संख्या के साथ योग करने पर 307 से पूर्णतः विभाजित हो जाये|

A. 32

B. 43

C. 75

D. 132

Show Correct Answers

D. 132

4 अंको की सबसे बड़ी संख्या = 9999

9999 को 307 से विभाजित करने पर 175 शेष बचता है

योग करने पर पूर्णतः विभाजित होने वाली संख्या भाजक और शेष के बीच का अंतर होती है

अतः योग किये जाने वाली संख्या = 307 – 175 = 132

9. व्यंजक 13 – [16 का 4 + (3 ÷ (4 – 2) के 12)] का मान क्या है?

A. -69

B. -20

C. 13

D. -40

Show Correct Answers

A. -69

इस प्रश्न को हल करने के लिए BODMAS नियम का पालन, नीचे दिए गये क्रम के अनुसार कीजिए,

चरण – 1 – सर्वप्रथम समीकरण के कोष्ठक वाले भाग को हल किया जाना चाहिए,

चरण – 2 – उसके बाद गणितीय ‘का’ या ‘घातांक’ को हल किया जाना चाहिए,

चरण – 3 – उसके बाद, समीकरण में ‘भाग’ और ‘गुणा’ वाले भाग को हल किया जाता है,

चरण – 4 – और अंततः समीकरण के ‘जोड़’ एवं ‘घटाव’ वाले भाग को हल किया जाना चाहिए।

अब, दिया व्यंजक है,

BODMAS नियम का उपयोग करने पर

13 – [16 का 4 + (3 ÷ (4 – 2) का 12)] = 13 – [16 का 4 + (3 ÷ 2) का 12] = 13 – [16 का 4 + (3/2) का 12]

= 13 – [64 + 18] = -69

10.एक नाविक अपनी नाव नदी के प्रवाह की ओर 8 किमी/घंटा और विरुद्ध 2 किमी/घंटा से नौकायन कर सकता है। नाविक की दर क्या है?

A. 6.5

B. 10

C. 5

D. जानकारी अपर्याप्त

Show Correct Answers

C. 5

माना ठहरे पानी मे नौकायन की दर x और धारा के प्रवाह की गति y है

अनुप्रवाह की दर (नदी के साथ) = x + y = 8 → 1

प्रतिप्रवाह की दर (नदी के विरुद्ध) = x – y = 2 → 2

समीकरण 1 और 2 को हल करने पर, हमें प्राप्त हुआ

2x = 10

⇒ x = 5

∴ नाविक की दर = 5 कि. मी./घं.

Get Free Online Free Mock Test for RRB Group D & ALP 2018 Exam – Click Here


SBI Clerk 2018 | Railway RRB ALP & Group D | NABARD Grade A Study Material

S. No. Exams Direct Links
1. SBI Clerk 2018 Click Here
2. Railway RRB ALP & Group D 2018 Click Here
3. NABARD Grade A Study Material 2018 Click Here

 

New Pattern Puzzle & Seating Arrangement PDF

200+ New Pattern Puzzle & Seating Arrangement Questions | Download Free PDF


Attempt Free Mock Tests & Get Free eBooks

Free Current Affairs Test & Monthly eBook 2024 – Click Here
SEBI Grade A Cracker 2024 – Attempt 10000+ MCQ  Here
RBI Grade B Cracker 2024 – Attempt 11000+ MCQ  Here
SBI Clerk Mock Tests – Attempt Free Here
SBI PO Free Mock Tests – Attempt Free Here
IBPS PO Mock Tests – Attempt Free Here
Best Topic Wise Tests for Bank (PO/Clerk) Exams 2024: 10000+ Questions with Answers