RRB Railway Group D Reasoning Question in Hindi | Set- 11
RRB Railway Group D Reasoning Question in Hindi | Set- 11

RRB Railway Group D Reasoning Question in Hindi

RRB Railway Group D Reasoning Question in Hindi (आरआरबी रेलवे ग्रुप डी रीजनिंग प्रश्न हिंदी में). Welcome to the www.letsstudytogether.co online Railway RRB Group D section. If you are preparing Railway, RRB ALP and RRB Group D Exams 2018, you will come across a section on “सामान्य इंटेलिजेंस और रीजनिंग”. Here we are providing you with “RRB Railway Group D Reasoning Question in Hindi ”   based on the latest pattern of your daily practice.

This “RRB Group D Reasoning Question in Hindi (आरआरबी ग्रुप डी रीजनिंग प्रश्न हिंदी में)“ is also important for other Railway exams such as RRB ALP & Technicians Exam 2018.

Railway Group D Reasoning Question in Hindi | Set- 18


 1.अगर ARGUE का कोड़ α δ γ χ ε है और SOLVE का कोड़ σ ϕ λ π ε है तो, π α γ χ ε λ किसका कोड होगा?

 

A. VAGUEL

B. VAGRAN

C. VAGUAL

D. VAGUER

Show Correct Answers

A. VAGUEL

कोड़ α δ γ  χ ε   σ  ϕ  λ π ε
शब्द A R G U E   S O L V E

सारणी के अनुसार π α γ χ ε λ, VAGUEL का कोड़ है|

2.अजय ने कहा, “वह महिला मेरी माँ की एकमात्र भाभी के बेटे की दादी है”। यदि अजय के पिता का केवल एक सहोदर (एक भाई) हैं और अजय की मां का कोई सहोदर नहीं हैं, तो उस महिला का अजय के साथ क्या संबंध है?

A. दादी

B. पत्नी

C. नानी

D. माँ

Show Correct Answers

A. दादी

दिया गया है, अजय के पिता का केवल एक सहोदर (एक भाई) है और अजय की मां का कोई सहोदर नहीं हैं।

कथन का विश्लेषण करते हुए:

वह औरत मेरी मां की एकमात्र भाभी है – अर्थात् अजय की चाची (अजय के पिता का केवल एक सहोदर (एक भाई) है तो वह महिला अजय की चाची है)।

भाभी के बेटे की दादी अर्थात अजय की दादी (चाची का बेटा और अजय भाई हैं)।

3.अगर C , A से बड़ा है पर B से छोटा है और D , E से छोटा है पर C से बड़ा है तो निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प निश्चित रूप से सही है?

A. E सबसे बड़ा है

B. B सबसे बड़ा है

C. D , B से बड़ा है

D. A सबसे छोटा है

Show Correct Answers

D. A सबसे छोटा है

दिया गया है: अगर C , A से बड़ा है पर B से छोटा है,

B > C > A

और D , E से छोटा है पर C से बड़ा है,

E > D > C

स्पष्ट है कि D और E की तुलना में B की स्थिति का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता| अतः हम यह अनुमान नहीं लगा सकते की B, D और E में सबसे बड़ा कौन है पर ये ज़रूर पता चल जाता है कि सबसे छोटा हैयह विकल्प सही है

4.यदि वर्णमाला में B के बाद सभी वैकल्पिक अक्षरों को छोटे अक्षरों में बदला जाएँ, तब हम जुलाई के बाद तीसरा महिना कैसे लिखेंगे?

A. OCtOBer

B. OcTObEr

C. OCtObEr

D. OCtOber

Show Correct Answers

C. OCtObEr

जुलाई के बाद तीसरा महिना अक्टूबर है|

छोटे अक्षरों में लिखे जाने वाले अक्षर: b, d, f, h, j, l, n, p, r, t, v, x, z

बचे हुए बड़े अक्षरों में लिखे जायेंगे| अतः, अक्टूबर ऐसे लिखा जायेगा: OCtObEr

5.यदि 18 फरवरी, 1993 को गुरुवार है, तब 18 फरवरी,1995 को कौन सा दिन होगा?

A. शनिवार

B. सोमवार

C. मंगलवार

D. बुधवार

Show Correct Answers

 A. शनिवार

18 फरवरी, 1993– गुरुवार

18 फरवरी 1994– शुक्रवार

18 फरवरी, 1995– शनिवार

स्पष्ट रूप से, 18 फरवरी, 1995 को शनिवार होगा।

6.निम्न शब्दों को अंग्रेजी शब्दकोष के क्रम के अनुसार क्रमित करें|

1. Activity

2. Attention

3. Arise

4. Absent

A. 3, 2, 1, 4

B. 4, 1, 3, 2

C. 4, 3, 2, 1

D. 2, 3, 4, 1

Show Correct Answers

B. 4, 1, 3, 2

सही क्रम है:

Absent → Activity → Arise → Attention

अतः, 4, 1, 3, 2 उत्तर है|

7.निम्न प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद दो धारणाएँ दी गई हैं| धारणा एक मानी गई बात होती है| आपको दिए गये कथन और उनके बाद दिए गये धारणाओं के आधार पर तय करना है कि कथन में निम्न में से कौनसी धारणा निहित है|

कथन: कैंसर के इलाज के लिए खोज में नया अनुसन्धान एक बड़ी सफलता माना जाता था।

धारणाएँ:

I. वैज्ञानिकों के पास अब तक कैंसर का कोई रामबाण इलाज नहीं है।

II. नई दवा से निश्चित रूप से कैंसर का इलाज होगा।

A. सिर्फ धारणा I निहित है|

B. सिर्फ धारणा II निहित है|

C. धारणा I और धारणा II में से कोई भी निहित नहीं है|

D. धारणा I और धारणा II दोनों निहित है|

Show Correct Answers

A. सिर्फ धारणा I निहित है|

 

 

दिए गये कथन के अनुसार, कैंसर के इलाज के लिए खोज में नया अनुसन्धान एक बड़ी सफलता माना जाता था। चूँकि खोज अबतक जारी है, इसका मतलब यह है कि, इलाज अबतक नहीं मिला है| इसलिए पहली धारणा कुछ हद तक कथन में निहित है| अब, दिए गये कथन के अनुसार, नया अनुसन्धान एक बड़ी सफलता माना गया है| इसका मतलब यह नहीं है कि, यहीं रामबाण उपाय है| इसलिए, दूसरी धारणा कथन में निहित नहीं है|

8.अक्षरों का कौन सा समूह दी गयी अक्षर श्रृंखला को क्रमवार पूरा करता है?

b__ccacca__ba__bbc__bc__a

A. baabc

B. abaaa

C. acbca

D. bacab

Show Correct Answers

A.baabc

उपयोग किया गया प्रारूप है :

bbcca; ccaab; aabbc; bbcca

अतः, ‘baabc’ सही उत्तर है|

9.निर्देश : अक्षरों का जोड़ा दिया गया है| एक ऐसा जोड़ा चुनिए जिसका दिए गये जोड़े से आपसी सम्बन्ध लगभग एक-सा हो|

AA23 : CC25

A. LL28 : NN29

B. PP93 : QQ95

C. PP61 : RR63

D. JJ37 : MM33

Show Correct Answers

 C. PP61 : RR63

दी गयी श्रृंखला है : AA23 : CC25
AA → CC , जो कि वर्णमाला में A के बाद दूसरा अक्षर है|

23 → 25, 23 + 2
1) LL28 : NN29
28 → 29, 28 + 1 , अतः यह विकल्प सही है|
2) PP93 : QQ95
PP → QQ, जो कि वर्णमाला में P के बाद पहला अक्षर है|

Thus this option is false.
3) PP61 : RR63
PP → RR, जो कि वर्णमाला में P के बाद दूसरा अक्षर है|

61 → 63, 61 + 2, अतः इस मापदंड का भी पालन हो रहा है|

अतः यह विकल्प सही है|

4) JJ37 : MM33
37 → 33, 37 -4 , अतः यह विकल्प गलत है|

अतः उत्तर है PP61 : RR63

10.निर्देश : प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द का चयन कीजिए|

पूर्वानुमान  : भविष्य : : पछतावा : ?

A. वर्तमान

B. भरपाई

C. अतीत

D. जबसे

Show Correct Answers

C. अतीत

हम भविष्य की पूर्व सूचना या भविष्यवाणी कर सकते हैं|

पछतावा कुछ हो जाने के बाद की अनुभूति है|

कोई एक अतीत के बारे में ही पछतावा कर सकता है| अत: यह अतीत से संबंधित है|

 

Get Free Online Free Mock Test for RRB Group D & ALP 2018 Exam – Click Here


200+ NABARD Economic & Social Issues (ESI) Questions PDF

NABARD Economic & Social Issues (ESI) Questions PDF - NABARD ESI Book PDF

हाई लेवल डाटा इंटरप्रिटेशन प्रैक्टिस वर्कबुक (नवीनतम पैटर्न पर आधारित 200+ प्रश्न विस्तृत समाधान के साथ) – डाउनलोड करने के लिए क्लिक कीजिये

High Level Data Interpretation e-Book in Hindi– Download Here


SBI Clerk 2018 | Railway RRB ALP & Group D | NABARD Grade A Study Material

S. No. Exams Direct Links
1. SBI Clerk 2018 Click Here
2. SBI PO 2018 Click Here
3. Railway RRB ALP & Group D 2018 Click Here
4. NABARD Grade A Study Material 2018 Click Here

Attempt Free Mock Tests & Get Free eBooks

SBI Clerk 2023 Free Mock Tests – Attempt Free Here
SBI PO Mains 2023 Free Mock Tests – Attempt Free Here
IBPS PO Mains 2023 Free Mock Tests – Attempt Free Here
Free Current Affairs Test & Monthly Free eBook 2023 – Click Here
Download Free Ixammr Exam Preparation App By Let’s Study Together (LST)