Important Floor Based Puzzle in Hindi for SBI
Important Floor Based Puzzle in Hindi. Welcome to the www.letsstudytogether.co online Reasoning section. If you are preparing for SBI Clerk, IBPS exams 2018, you will come across a section on Reasoning Ability Section. Here we are providing you with Reasoning quiz “Important Floor Based Puzzle in Hindi” based on the latest pattern for your daily practice.
This “Important Floor Based Puzzle in Hindi “ is also important for other banking exams such as SBI PO, IBPS Clerk, SBI Clerk, IBPS RRB Officer, IBPS RRB Office Assistant, IBPS SO, SBI SO and other competitive exams.
Important Floor Based Puzzle in Hindi | Set- 3
निर्देश (1-5): दिए गए जानकारी के आधार पर सवालों के उत्तर दें|
नौ व्यक्ति अर्थात् A, B, C, D, E, F, G, H और I एक नौ मंजिला इमारत में रहते हैं। निचली मंजिल पहली मंजिल है और ऊपरी मंजिल नौवीं मंजिल है। उन्हें अलग-अलग लेखक पसंद हैं, अर्थात्- सलमान रुश्दी, विक्रम सेठ, किरण देसाई, अरुंधति रॉय, अमीश त्रिपाठी, झुम्पा लाहिरी, चेतन भगत, शशि थरूर और अनीता नायर, लेकिन समान क्रम में नहीं।
अमीश त्रिपाठी को पसंद करने वाला व्यक्ति H से ठीक नीचे रहता है। H और B, जो विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है, उनके मध्य तीन व्यक्ति रहते हैं। B और E, जिसे किरण देसाई पसंद है, उनके मध्य एक मंजिल का अंतर है। अरुंधति रॉय और किरण देसाई को पसंद करने वाले व्यक्तियों के मध्य दो मंजिलें हैं। A पांचवीं मंजिल पर, अरुंधति रॉय को पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक नीचे रहता है। C, I से ठीक ऊपर रहता है। B, पहली मंजिल पर नहीं रहता है। F झुम्पा लाहिरी को पसंद करता है और B के नीचे रहता है। G को अरुंधति रॉय पसंद नहीं है। अनीता नायर को पसंद करने वाला व्यक्ति, चेतन भगत को पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक ऊपर रहता है। I को शशि थरूर और विक्रम सेठ पसंद नहीं है। विक्रम सेठ को पसंद करने वाला व्यक्ति झुम्पा लाहिरी को पसंद करने वाले व्यक्ति के ऊपर रहता है।
1.निम्नलिखित में से कौन विक्रम सेठ को पसंद करता है?
A. G
B. E
C. A
D. H
E. F
2. C और D के मध्य कितने व्यक्ति रहते हैं?
A. तीन
B. एक
C. चार
D. दो
E. इनमें से कोई नहीं
3.शशि थरूर को कौन पसंद करता है?
A. E
B. F
C. A
D. I
E. H
4. निम्नलिखित में से कौन सातवीं मंजिल पर रहता है?
A. I
B. B
C. F
D. H
E. D
5.निम्नलिखित में से कौन सलमान रुश्दी को पसंद करता है?
A. H
B. E
C. I
D. C
E. इनमें से कोई नहीं
निर्देश: (6-10) निम्नलिखित सूचना का अध्ययन कर प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
M, N, O, P, Q, R, S, T और U नौ मित्र एक ईमारत में रहते हैं। ईमारत में नौ मंजिल हैं और एक मंजिल पर केवल एक व्यक्ति रहता है। उनमें से प्रत्येक की आयु भिन्न है अर्थात् – 35, 28, 25, 22, 36, 20, 46, 30 और 24 परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हो। उनमें से प्रत्येक को भिन्न ब्रांड अर्थात् नाइक, एडिडास, लिबर्टी, वुडलैंड, वैलेंटिनो, लांसर, रेड टेप, प्यूमा और स्पार्क्स के जूते पसंद हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि समान क्रम में हो। निचली मंजिल की संख्या 1 है, इसके ऊपर की मंजिल की संख्या 2 और आगे इसी प्रकार ऊपरी मंजिल की संख्या 9 है।
जिस व्यक्ति को प्यूमा ब्रांड के जूते पसंद हैं, वह चौथी मंजिल पर रहता है। M को लांसर ब्रांड के जूते नहीं पसंद हैं और वह 20 वर्ष या 30 वर्ष का नहीं है। जिन मंजिलों पर O और S रहते हैं, उनके मध्य तीन मंजिल हैं। P, U की मंजिल के ठीक ऊपर की मंजिल पर रहता है। जो व्यक्ति 46 वर्ष का है, वह एक सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। R को स्पार्क्स के जूते पसंद नहीं हैं। जिस व्यक्ति को नाइक के जूते पसंद हैं, वह ऊपरी मंजिल पर रहता है। जो व्यक्ति 22 वर्ष का है, वह उस व्यक्ति के ठीक नीचे की मंजिल पर रहता है जिसकी आयु 5 का गुणज है और एक विषम संख्या होनी चाहिए। R की आयु 20 वर्ष है और वह सबसे निचली मंजिल पर नहीं रहता है। T को वुडलैंड ब्रांड के जूते पसंद हैं और वह एक सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है और उसकी आयु M और Q की आयु के बीच के अंतर के बराबर है, जहाँ M, Q से बड़ा है। Q दूसरी मंजिल पर रहता है और लिबर्टी ब्रांड के जूते पसंद करता है। जिन व्यक्तियों की आयु 28 वर्ष और 30 वर्ष है, उनके मध्य तीन व्यक्ति रहते हैं। जिस व्यक्ति की आयु 28 वर्ष है वह उस व्यक्ति के नीचे रहता है जिसकी आयु 30 वर्ष है। जिस व्यक्ति को स्पार्क्स ब्रांड के जूते पसंद हैं, वह तीसरी मंजिल पर रहता है। जिस व्यक्ति की आयु पूर्ण वर्ग है, वह छठीं मंजिल पर नहीं रहता है। छठीं मंजिल पर रहने वाले व्यक्ति की आयु विषम संख्या नहीं है। जिन मंजिलों पर रेड टेप और वुडलैंड ब्रांड के जूते पसंद करने वाले व्यक्ति रहते हैं, उनके मध्य दो मंजिल हैं। जिस व्यक्ति की आयु 30 वर्ष है वह रेड टेप ब्रांड के जूते पसंद करता है। O को एडिडास ब्रांड के जूते पसंद हैं। जिस व्यक्ति की आयु 24 वर्ष है, वह O के ठीक ऊपर रहता है। जिन मंजिलों पर R और S रहते हैं, उनके मध्य एक मंजिल है। जिन मंजिलों पर 25 वर्षीय और 24 वर्षीय व्यक्ति रहते हैं, उनके मध्य एक मंजिल है। M एक सम संख्या वाली मंजिल पर, उस मंजिल से नीचे रहता है, जिस पर T रहता है।
6.निम्नलिखित में से किस ब्रांड के जूते M को पसंद हैं?
A. प्यूमा
B. एडिडास
C. लांसर
D. वैलेंटिनो
E. लिबर्टी
7.निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित तरीके से समान हैं और एक समूह बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा उस समूह से सम्बंधित नहीं है?
A. एडिडास
B. 30
C. 20
D. वुडलैंड
E. 35
8.S को किस ब्रांड के जूते पसंद है?
A. एडिडास
B. लिबर्टी
C. रेड टेप
D. लांसर
E. वुडलैंड
9.46 वर्षीय व्यक्ति और 36 वर्षीय व्यक्ति के मध्य कितनी मंजिल हैं?
A. तीन
B. पांच
C. दो
D. छ:
E. चार
10.यदि T, वैलेंटिनो से उसी प्रकार सम्बंधित है जिस प्रकार R, 30 से सम्बंधित है। तो उसी प्रारूप का अनुसरण करते हुए P निम्न में से किससे सम्बंधित है?
A. 20
B. लांसर
C. एडिडास
D. वुडलैंड
E. 24
You may also download 200+ Important Puzzle & Seating Arrangement Free PDF – Click Here
SBI Clerk Preparation | Related Links
Topics | Related Links |
How to Crack SBI Clerk 2018 | Read Preparation Tips & Tricks and Strategy | Click Here |
45 Days Study Plan for SBI Clerk Prelims 2018 | Click Here |
SBI Clerk 2018 Exam FAQs – Everything you need to know! |
Click Here |
How to Solve Number Series Questions? Tips & Tricks | Click Here |
How to Solve Quadratic Equation? Tips & Tricks | Click Here |
How to Solve Simplification & Approximation Questions? Tips & Tricks | Click Here |
How to Solve Simple Interest Questions? Tips & Tricks | Click Here |
Tips & Tricks to solve Reasoning Questions in SBI Clerk 2018 | Click Here |
SBI Clerk Official Notification | Click Here |
SBI Clerk Previous Year Cut off Marks | Click Here |
SBI Clerk Previous Year Exam Analysis | Click Here |