Floor Based Puzzle Questions with solution in Hindi
Floor Based Puzzle Questions with solution for SBI PO/Clerk in Hindi . Welcome to the www.letsstudytogether.co online Reasoning section in Hindi. If you are preparing for SBI PO/Clerk, IBPS, NABARD Exams 2018, you will come across a section of Reasoning Ability Section. Here we are providing you with Reasoning quiz on”Floor Based Puzzle Questions with solution for SBI PO/Clerk in Hindi ” based on the latest pattern for your daily practice.
This “Floor Based Puzzle Questions with solution “ is also important for other banking exams such as SBI PO, IBPS Clerk, SBI Clerk, IBPS RRB Officer, IBPS RRB Office Assistant, IBPS SO, SBI SO and other competitive exams.
Floor Based Puzzle Questions with solution | Set-9
निर्देश (1-5): निम्नलिखित सूचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
चेन्नई में, सात व्यक्ति अर्थात K, L, M, N, O, P और Q एक सात मंजिला इमारत के एक अपार्टमेंट में रहते हैं। वे विभिन्न मंजिलों पर अलग-अलग रहते हैं। इमारत के भूतल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है और आगे इसी प्रकार शीर्ष मंजिल का क्रमांक 7 है। प्रत्येक व्यक्ति की आयु अलग-अलग है। प्रत्येक व्यक्ति विभिन्न कार जैसे: बीएमडब्ल्यू, ऑडी, अकुरा, बुगात्ती, बुइक्क, डिजायर और सफारी पसंद करता है, लेकिन इनका क्रम यही हो यह आवश्यक नहीं है।
वह व्यक्ति, जो बुगात्ती पसंद करता है तल क्रमांक 4 पर रहता है। वह व्यक्ति, जो डिजायर कार पसंद करने वाले व्यक्ति से ठीक ऊपर रहता है, 28 वर्ष का है। P, 33 वर्ष का है। K सबसे निचली मंजिल पर नहीं रहता है। K, बुगात्ती पसंद करने वाले व्यक्ति से नीचे किसी विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है। केवल दो व्यक्ति K और सफारी पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच रहते हैं। केवल एक व्यक्ति L और P के बीच रहता है। O और Q की आयु के बीच 2 वर्ष का अंतर है। P, एक सम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है और बुगात्ती पसंद नहीं करता है। केवल तीन व्यक्ति क्रमशः बीएमडब्ल्यू और अकुरा पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच रहते हैं। M, K से 9 वर्ष बड़ा है। वह व्यक्ति, जो बीएमडब्ल्यू पसंद करता है L की मंजिल के ऊपर किसी मंजिल पर रहता है। वह व्यक्ति, जो बीएमडब्ल्यू पसंद करता है शीर्ष मंजिल पर नहीं रहता है। वह व्यक्ति, जो इस इमारत की मध्य मंजिल पर रहता है, 35 वर्ष का है। Q, एक सम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है लेकिन K की मंजिल के न तो ठीक ऊपर और न ही ठीक नीचे रहता है। वह व्यक्ति, जो बीएमडब्ल्यू पसंद करता है 30 वर्ष का है लेकिन Q से छोटा है। M, बीएमडब्ल्यू या अकुरा पसंद नहीं करता है। केवल दो व्यक्ति N और बुगात्ती पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच रहते हैं। बुइक्क पसंद करने वाला व्यक्ति, डिजायर पसंद करने वाले व्यक्ति की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। पहली और दूसरी मंजिल पर रहने वाले व्यक्तियों की आयु का योग 64 वर्ष है।
1. उन मंजिलों के बीच, जिन पर Q और 31 वर्षीय व्यक्ति रहते हैं, कितने व्यक्ति रहते हैं?
A. तीन
B. दो
C. चार
D. पांच
E. कोई भी नहीं
2. दी गयी जानकारी के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
A. O, मंजिल संख्या 5 पर रहता है और वह बुगात्ती पसंद नहीं करता है।
B. K, बुइक्क पसंद करता है और वह मंजिल संख्या 4 पर नहीं रहता है।
C. M ऑडी पसंद करता है और वह शीर्ष मंजिल पर रहता है।
D. केवल दो व्यक्ति मंजिल O और P की मंजिलों के बीच रहते हैं।
E. सभी कथन सत्य हैं।
3. निम्नलिखित में से कौन उससे ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है, जिस मंजिल पर 28 वर्षीय रहता है?
A. L
B. P
C. Q
D. M
E. कोई नहीं
4. निम्नलिखित में से कौन उन मंजिलों के बीच में रहता है, जिन मंजिलों पर Q और L रहते हैं?
A. P
B. O
C. N
D. M
E. कोई नहीं
5. निम्नलिखित में से कौन अकुरा पसंद करता है?
A. K
B. M
C. L
D. N
E. कोई भी नहीं
निर्देश: (6-10) निम्नलिखित सूचना का अध्ययन कर प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
आठ व्यक्ति L, M, N, O, P, Q, R, S एक आठ मंजिला इमारत पर कार्यरत हैं, जहाँ निचले तल की संख्या 1 है और शीर्ष तल की संख्या 8 है। प्रत्येक व्यक्ति विभिन्न तल पर कार्यरत है और रेस्तरां से विभिन्न स्नैक्स भी ऑर्डर करता है, अर्थात- आलू टिक्की, मसाला वड़ा, नूडल्स, पिज्जा, पकौड़ा, पाव भाजी, स्वीट कॉर्न, समोसा। वे सीसीडी मशीन से विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थ भी पीते हैं, अर्थात- चाय, कॉफी, लैमन टी और सूप। 3 व्यक्ति चाय पीते हैं, 2 व्यक्ति कॉफी और सूप प्रत्येक को पीते हैं और 1 व्यक्ति लैमन टी पीता है।
मसाला वड़ा ऑर्डर करने वाले व्यक्ति और Q के बीच में तीन तल हैं तथा वे दोनों विषम क्रमांक तल पर रहते हैं। L, O के ठीक ऊपर रहता है। S, चाय पीता है। पकौड़ा पसंद करने वाला व्यक्ति सूप भी पीता है। कॉफी पीने वाले दोनों व्यक्ति दो क्रमागत मंजिलों पर कार्य करते हैं। N स्वीट कॉर्न ऑर्डर करता है और समोसा ऑर्डर करने वाले व्यक्ति से नीचे रहता है। P न तो चाय पीता है न कॉफी और Q से नीचे किसी तल पर कार्य करता है। सबसे निचले तल पर कार्य करने वाला व्यक्ति पाव भाजी ऑर्डर करता है। सम संख्या वाली मंजिल पर रहने वाले व्यक्तियों में से केवल एक व्यक्ति चाय पीता है। चौथी मंजिल पर कार्य करने वाला व्यक्ति पिज्जा ऑर्डर करता है, लेकिन चाय नहीं पीता है। न तो O न ही L, पिज्जा ऑर्डर करता है। M सूप पीता है और उससे ठीक ऊपर एवं ठीक नीचे वाले तल पर रहने वाले दोनों व्यक्ति चाय पीते हैं। समोसा, कॉफी के साथ ऑर्डर किया गया लेकिन Q द्वारा नहीं। नूडल्स ऑर्डर करने वाले व्यक्ति और L के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है।
6. निम्नलिखित में से किसने नूडल्स ऑर्डर किये?
A. L
B. S
C. P
D. R
E. Q
7. निम्नलिखित में से कौन सा पेय पदार्थ आलू टिक्की के साथ लिया गया?
A. लैमन टी
B. चाय
C. या तो कॉफी या लैमन टी
D. सूप
E. आंकड़े अपर्याप्त
8. R कौन सा स्नैक्स ऑर्डर करता है?
A. पकौड़ा
B. पाव भाजी
C. नूडल्स
D. समोसा
E. पिज़्ज़ा
9. O, निम्नलिखित में से किस तल पर कार्य करता है?
A. 7th
B. 4th
C. 3rd
D. 5th
E. 2nd
10. पकौड़ा ऑर्डर करने वाले व्यक्ति और स्वीट कॉर्न ऑर्डर करने वाले व्यक्ति के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
A. पांच
B. छः
C. दो
D. तीन
E. कोई नहीं
A Complete Book on 300 New Pattern Puzzle & Seating Arrangement in Hindi PDF
200+ New Pattern Puzzle & Seating Arrangement Questions
SBI PO/Clerk 2018 | Railway RRB ALP & Group D | NABARD Grade A Study Material
S. No. | Exams | Direct Links |
1. | SBI Clerk 2018 | Click Here |
2. | SBI PO 2018 | Click Here |
3. | Railway RRB ALP & Group D 2018 | Click Here |
4. | NABARD Grade A Study Material 2018 | Click Here |