Expected Quant Miscellaneous Questions in Hindi
Expected Quant Miscellaneous Questions in Hindi (विविध मात्रात्मक अभियोग्यता प्रश्न हिंदी में) for SBI Clerk 2018. Welcome to the www.letsstudytogether.co online Quant section. If you are preparing for SBI Clerk, SBI PO, and IBPS PO exams 2018, you will come across a section on Quantitative Aptitude Section. Here we are providing you “Expected Quant Miscellaneous Questions in Hindi” for SBI Clerk and SBI PO based on the latest pattern for your daily practice.
This “Quant Miscellaneous Questions in Hindi” is also important for other banking exams such as SBI PO, IBPS PO, IBPS Clerk, SBI Clerk, IBPS IBPS SO, SBI SO and other competitive exams
Expected Quant Miscellaneous Questions in Hindi | Set-16
1. जिंक, कॉपर और टिन के एक मिश्रण में 40% जिंक है और 25% कॉपर है, 20 किग्रा मिश्रण निकाला जाता है और मिश्रण में 12 किग्रा जिंक एवं 15 किग्रा कॉपर मिश्रित किया जाता है इस प्रकार जिंक और कॉपर का नया अनुपात 6 : 5 हो जाता है। मिश्रण की प्रारंभिक मात्रा ज्ञात कीजिए।
A. 100 किग्रा
B. 90 किग्रा
C. 60 किग्रा
D. 80 किग्रा
E. 75 किग्रा
2. शांत जल में नाव की गति, धारा की गति का तीन गुना है। यदि एक नाव कुल 33 घंटों में धारा के अनुकूल 72 किमी की यात्रा करती है और धारा के प्रतिकूल वापस आती है, जिसमें वापसी यात्रा के दौरान नाव की गति, धारा के प्रतिकूल अपनी गति का 25% कम हो जाती है, तो शांत जल में नाव की गति ज्ञात कीजिए।
A. 9 किमी/घंटा
B. 6 किमी/घंटा
C. 3 किमी/घंटा
D. 12 किमी/घंटा
E. 15 किमी/घंटा
3. मोहित और अंकित एक व्यवसाय में साझेदारी करते हैं, पहले छह महीनों के लिए मोहित 10200 रुपये का निवेश करता है और अंकित 10800 रुपये का निवेश करता है, इसके बाद मोहित अगले 4 महीनों के लिए अपनी पूंजी दोगुनी कर देता है फिर अपने निवेश को वापिस निकाल लेता है और अंकित अगले छह महीनों के लिए अपनी प्रारंभिक राशि आधी कर देता है। यदि उन्हें 50000 रुपये का कुल लाभ प्राप्त होता है, तो मोहित का लाभ में हिस्सा ज्ञात कीजिए।
A. 25750 रु.
B. 26750 रु.
C. 28750 रु.
D. 27258 रु.
E. 29750 रु
4.दूध और पानी के 160 लीटर मिश्रण में, दूध का पानी से अनुपात 5: 3 है, यदि मिश्रण में से 24 लीटर निकाल लिया जाता है और मिश्रण में समान मात्रा में पानी मिलाया जाता है, तो नए मिश्रण में पानी का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 40 8/9%
B. 42 8/9%
C. 46 7/8%
D. 46 8/9%
E. 38 7/8%
5. वीर चक्रवृद्धि ब्याज की 20% दर पर 40000 रुपये निवेश करता है। यदि पहले वर्ष ब्याज की गणना अर्ध वार्षिक रूप से की जाती है और दूसरे वर्ष की गणना वार्षिक रूप से की जाती है, तो ज्ञात कीजिये कि 2 वर्ष बाद वीर को कुल कितना ब्याज प्राप्त होता है?
A. 18080 रु.
B. 19080 रु.
C. 18800 रु.
D. 18600 रु.
E. 18500 रु
6. A, B और C अकेले कार्य करके एक कार्य को क्रमशः 24, 36 और 48 दिनों में पूरा कर सकते हैं। वे मिलकर कार्य शुरू करते हैं लेकिन C शुरू करने के 4 दिन बाद कार्य छोड़ देता है और A कार्य पूरा होने से 3 दिन पहले कार्य छोड़ देता है। कार्य कितने दिनों में पूरा होगा?
A. 8 दिन
B. 12 दिन
C. 15 दिन
D. 9 दिन
E. 18 दिन
7. माना गया कि 30 व्यक्ति एक कार्य को 38 दिनों में कर लेंगे। 25 दिनों के बाद, 5 पुरुष और कार्य पर नियुक्त किए जाते हैं जिसके कारण कार्य सामान्य समय से 1 दिन पहले पूरा हो जाता है। यदि 5 अन्य व्यक्ति नियुक्त नहीं किए जाते, तो कार्य में कितने दिन की देरी होती?
A. 1 दिन
B. 5 दिन
C. 2 दिन
D. 3 दिन
E. 4 दिन
8. एक जीप और एक कार की गति के बीच का अनुपात 17: 18 है और साथ ही एक ट्रेन 1080 किमी की दूरी 43200 सेकेंड में तय करती है। यदि कार की गति, ट्रेन की गति का 3/5 है, तो 36000 सेकेंड में जीप द्वारा तय गयी दूरी ज्ञात कीजिए।(किमी में)
A. 420
B. 510
C. 360
D. 450
E. 320
9. रोहित, स्कीम A में जो 20% वार्षिक दर पर चक्रवृद्धि ब्याज की पेशकश करती है और स्कीम B में जो 25% वार्षिक दर पर साधारण ब्याज की पेशकश करती है, बराबर राशि निवेश करता है। यदि तीसरे वर्ष में प्राप्त साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के मध्य अंतर 760 रुपये है, तो प्रत्येक योजना में निवेश किया गया मूलधन ज्ञात कीजिए।
A. 25000 रु.
B. 20000 रु.
C. 15000 रु.
D. 10000 रु.
E. 12000 रु
10.एक परीक्षा में, प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -2 और उत्तर न देने वाले प्रत्येक प्रश्न के लिए –1 अंकों की पेशकश की जाती है। यदि राज 200 प्रश्नों की परीक्षा में 25% प्रश्नों के गलत उत्तर देकर 450 अंक प्राप्त करता है, तो उत्तर दिए गए प्रश्नों की संख्या का, उत्तर नहीं दिए गए प्रश्नों की संख्या से अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 12 : 5
B. 17 : 5
C. 19 : 1
D. 7 : 13
E. 7 : 8
SBI Clerk 2018 | Railway RRB ALP & Group D | NABARD Grade A Study Material
S. No. | Exams | Direct Links |
1. | SBI Clerk 2018 | Click Here |
2. | Railway RRB ALP & Group D 2018 | Click Here |
3. | NABARD Grade A Study Material 2018 | Click Here |